How To Recover Forgotten SSO ID On SSO Portal Rajasthan

अगर आप अपनी SSO ID या पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप इन तीन तरीकों से अपनी SSO ID Recover कर सकते हैं-

  • गूगल में SSO ID लिखकर enter करें।

  • पेज पर पहले लिंक यानि Rajasthan Single Sign On वाले लिंक पर क्लिक करिए।

  • SSO Rajasthan की official Website खुल जाएगी और आपके सामने SSO Portal आ जाएगा।

  • अगर आप अपनी SSO ID भूल गए हैं तो Login के नीचे I forgot my digital identity के आगे Click here पर क्लिक करिए।

  • आपके सामने बहुत से विकल्प आ जाएंगे जैसे जन आधार नंबर, गूगल या अन्य और विकल्प। अब जिस भी विकल्प से आपने अपनी SSO ID बनाई थी, उस पर आपको क्लिक करना है।

SSO ID Recovery Through Jan Adhar Number:

  • Login पेज पर login के नीचे I forgot my digital identity (SSOID). Click Here पर क्लिक करेंगे।

  • वहाँ पर मौजूद विकल्पों में से जन आधार पर क्लिक करिए।

  • एक नया पेज खुलेगा वहाँ जन आधार नंबर डालिए और next बटन पर क्लिक कीजिए।

  • वहाँ पर घर के सभी सदस्यों का नाम आ जाएगा। जिस सदस्य की id भूल गए हों, उसके नाम पर क्लिक कीजिए और Send OTP पर क्लिक कीजिए।

  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर आपको एक otp आएगा। वो otp आपको enter करिए और verify OTP पर क्लिक करिए।

  • आपकी SSO ID आपके मोबाईल नंबर पर भेज दी जाएगी।

SSO ID Recovery Through Adhar Card Number:

  • Login पेज पर login के नीचे I forgot my digital identity (SSOID). Click Here पर क्लिक करेंगे।

  • दिए गए विकल्पों में से आपको आधार पर क्लिक करना है।

  • अब open हुए पेज पर आपको अपना आधार नंबर डालकर Next पर क्लिक करना है।

  • आपके सामने तीन विकल्प आ आ जाएंगे – फिंगरप्रिन्ट, आईरिस और ओटीपी।

  • आप चाहें तो फिंगरप्रिन्ट या आँखों की पुतली को स्क्रीन के सामने ले जाकर भी अपनी SSO ID Recover कर सकते हैं।

  • अगर उन दोनों तरीकों से संभव न हो तो आप ओटीपी पर क्लिक करिए।

  • आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाईल पर एक ओटीपी मिलेगा, जो आपको दर्ज करना होगा।

  • Verify otp पर क्लिक कीजिए।

  • आपको अपनी SSO ID अपने मोबाईल फोन पर मिल जाएगी।

SSO ID Recovery Through Google:

  • Login पेज पर login के नीचे I forgot my digital identity (SSOID). Click Here पर क्लिक करेंगे।

  • दिए हुए विकल्पों में से google पर क्लिक कीजिए।

  • ओपन हुए पेज पर अपनी google id डालिए।

  • आपको अपने गूगल अकाउंट पर मेल में एक otp मिलेगा।

  • वो otp आपको enter करना है और verify otp पर क्लिक करना है।

  • आपको अपने गूगल मेल पर अपनी id मिल जाएगी।

SSO ID Recovery Through Mobile Number:

  • Login पेज पर login के नीचे I forgot my digital identity (SSOID). Click Here पर क्लिक करेंगे।

  • दिए गए विकल्पों के नीचे एक अन्य विकल्प दिया हुआ होगा जिसमें आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से वहाँ दिए गए नंबर पर SSO ID लिखकर sms भेजना है।

  • आपको अपने मोबाईल नंबर पर एक otp मिलेगा जो आपको enter करके verify otp पर क्लिक करना होगा। आपको अपनी SSO ID अपने मोबाईल नंबर पर मिल जाएगी।


SSO Password Recovery


अगर आप अपनी SSO ID का पासवर्ड भूल गए हैं तो इन steps को follow करके अपना SSO ID Password Recover कर सकते हैं-

  • Login पेज पर login के नीचे I forgot my Password (SSOID). Click Here पर क्लिक करेंगे।

  • अब आप अपनी SSO ID enter कीजिए। नीचे दिए गए विकल्पों में से मोबाईल या ईमेल वाले किसी एक ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

  • अगर आपने मोबाईल पर क्लिक किया है तो नीचे मोबाईल नंबर डालना होगा और अगर ईमेल पर क्लिक किया है तो अपनी ईमेल आइडी डालनी होगी।

  • उसके नीचे दिया Captcha डाल कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

  • आपको अपने मोबाईल नंबर और ईमेल आइडी पर otp मिलेगा।

  • वो otp आप enter कीजिए और वहाँ दिए captcha कोड को भी enter कीजिए और validate otp पर क्लिक करिए।

  • ऐसा करते ही नया पासवर्ड आपके मोबाईल नंबर और ईमेल आइडी पर भेज दिया जाएगा।

  • स्क्रीन पर दिखने वाले मैसेज पर ओके क्लिक करके आपका लॉगइन पेज खुल जाएगा।

  • आपको अपनी SSO ID और नया पासवर्ड enter करके captcha कोड enter करना है और फिर लॉगइन पर क्लिक करना है।

  • जैसे ही आप login पर click करेंगे, एक पेज खुलेगा जहां पर आपका verification मांगा जाएगा।

  • उसमें फिंगरप्रिन्ट, आईरिस, otp और मोबाईल के options आपको दिखेंगे।

  • इनमे से आप जो भी विकल्प चुनना चाहते हैं उसका चयन कीजिए और क्लिक कीजिए।

  • इनमे से otp वाले विकल्प पर यदि आप क्लिक करते हैं तो आप के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक otp आएगा, वो आपको डालना होगा।

  • Otp डालकर verify otp पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा जिसमें old password और new password डालने होंगे।

  • Old Password के सामने आपको वो password डालना है जो आपको अपने मोबाईल और ईमेल पर मिला था।

  • उसके बाद New Password के आगे आप अपनी पसंद का कोई एक password डाल दीजिए और Confirm Password के आगे अपना नया पासवर्ड दोबारा डालिए।

  • उसके बाद Captcha Code डाल कर Submit बटन पर क्लिक कीजिए।

  • ऐसा करने से आपका नया पासवर्ड बनकर तैयार हो जाएगा।

  • अब आप जब भी login करें, तो अपने नए पासवर्ड के साथ ही करें।
    इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से अपनी SSO ID के पासवर्ड को recover कर सकते हैं।